Simultala Awasiya Vidyalaya Admit Card: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
Santosh Kumar | December 13, 2024 | 08:51 PM IST | 2 mins read
छात्रों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा पटना में केवल दो केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकें।
Simultala Awasiya Vidyalaya: परीक्षा का समय
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय, स्थान और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अंकित है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की परीक्षा 20 दिसंबर 2024 को होगी।
बीएसईबी एसएवी 2025 कक्षा 6 मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे समाप्त होगी।
BSEB SAV 2025 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को उपयोग करें।
- आईडी लॉगिन करें एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- यदि इसमें कोई त्रुटि मिलती है, तो बीएसईबी से संपर्क करें।
सिमुलतला परीक्षा बिहार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश के लिए है। यह बिहार का एकमात्र सरकारी आवासीय सह-शिक्षा विद्यालय है। शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है, लेकिन परीक्षा हिंदी-अंग्रेजी दोनों में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल