SHRESHTA NETS Exam City Slip 2026: एनटीए श्रेष्ठ नेट्स सिटी स्लिप nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 12, 2025 | 03:24 PM IST | 2 mins read
श्रेष्ठ नेट्स 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने श्रेष्ठ नेट्स 2026 परीक्षा (SHRESHTA NETS 2026 Exam) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर एनटीए श्रेष्ठ नेट्स सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
श्रेष्ठ नेट्स 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र श्रेष्ठ एनईटीएस शहर सूची लिस्ट में अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सिटी अलॉटमेंट उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित किए गए एग्जाम सिटी सिर्फ एक शुरुआती जानकारी है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।”
परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 दिसंबर, 2025 (रविवार) को देश भर में 106 केंद्रों पर SHRESHTA (NETS) 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर श्रेष्ठ नेट्स 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जारी सूचना में कहा, यह श्रेष्ठ नेट्स 2026 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। एनटीए श्रेष्ठ नेट्स एडमिट कार्ड 2026 उचित समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
श्रेष्ठ नेट्स 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एनटीए श्रेष्ठ पोर्टल exams.nta.nic.in/shreshta पर विजिट कर सकते हैं।
SHRESHTA (NETS) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक करने में समस्या होने पर 011-40759000, 011-69227700 पर या shreshta@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
SHRESHTA NETS 2026 Exam City Slip: डाउनलोड करें
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके श्रेष्ठ नेट्स 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/shreshta पर विजिट करें।
- फिर, ‘सिटी इंटिमेशन फॉर श्रेष्ठ नेट्स’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एनटीए श्रेष्ठ नेट्स 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी