SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे संस्थान के आधिकारिक भर्ती पोर्टल sgpgims.eapplynow.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और पद का नाम दर्ज करना होगा।
SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026:एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एसजीपीजीआई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद "SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब दिया गया सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें।
- अंत में एडमिट कार्ड के दो-तीन प्रिंटआउट निकाल लें।
SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरणों चेक करें
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर छपे सभी महत्वपूर्ण विवरणों को बेहद ध्यान से जांचना चाहिए। हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की शिफ्ट, पद का नाम और परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता दर्ज होगा। यदि एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि या गलती पाई जाती है, तो परीक्षा से पहले सुधार के लिए तुरंत भर्ती अधिकारियों को इसकी सूचना दें।
SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाना है अनिवार्य
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे:
- डाउनलोड किया हुआ और प्रिंटेड एडमिट कार्ड की कॉपी।
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एडमिट कार्ड के निर्देशों में उल्लेखित कोई भी अन्य आवश्यक दस्तावेज।
SGPGI Nursing Officer Exam 2026: 19 जून से शुरू होगी परीक्षा
एसजीपीजीआई द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 19 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इससे पहले, संस्थान ने 7 जून 2026 को ही परीक्षा की 'सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी कर दी थी, जिससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल गई थी। हालांकि, संस्थान ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल सूचना के लिए है और इसे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पास के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा