Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 09:33 AM IST | 2 mins read
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख 1 जुलाई 2026 घोषित की है।

नई दिल्ली : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख घोषित कर दी है। पावरग्रिड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने उम्मीदवारों की 'अस्थायी पात्रता' (Provisional Eligibility) का स्टेटस भी कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर अपडेट कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से पावरग्रिड में डिप्लोमा ट्रेनी- इलेक्ट्रिक/सिविल/सर्वे (DTE/DTC/DTS), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी- एचआर/फाइनेंस एंड अकाउंट्स (JOT HR/F&A) और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी- सर्वे (JTT Survey) के पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (CTUIL) में भी डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिक/सिविल) और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी के पदों के लिए उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।
पावरग्रिड ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदकों की "प्रोविजनल एलिजिबिलिटी" का स्टेटस उनके कैंडिडेट लॉगिन में अपडेट कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी पात्रता की स्थिति अनिवार्य रूप से चेक कर लें। बोर्ड ने साफ किया है कि इस चरण पर उम्मीदवारों को केवल अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जा रही है।
नोटिस के मुताबिक, इस स्तर पर उम्मीदवारों के किसी भी दस्तावेज का सत्यापन नहीं किया गया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवार की होगी। आवेदकों को निर्देश दिया गया है कि वे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए उपस्थित होने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें। यदि कोई उम्मीदवार पद के लिए निर्धारित योग्यताओं को पूरा नहीं करता है, तो उसे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहिए।
पावरग्रिड ने उम्मीदवारों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पास भी कर लेता है, लेकिन बाद में चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि वह विस्तृत विज्ञापन के अनुसार योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।
पावरग्रिड नॉन-एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए पीजीसीआईएल एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से कुछ दिन (3-4 दिन) पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के साथ रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स होंगी-