Saurabh Pandey | October 19, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
आईआरईएल में ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने ट्रेड्समैन ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 (शाम 6 बजे) तक है।
आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | आवेदन शुल्क | प्रोसेसिंग शुल्क | कुल शुल्क |
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS), ओबीसी (NCL) अभ्यर्थी | 472 रुपये (जीएसटी सहित) | 354 रुपये (जीएसटी सहित) | 826 रुपये |
एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला, आईआरईएल आंतरिक अभ्यर्थी | छूट (शून्य) | 354 रुपये (जीएसटी सहित) | 354 रुपये |
पद का नाम | रिक्तियां | योग्यता |
ट्रेड्समैन ट्रेनी (फिटर) | 93 | फिटर ट्रेड में आईटीआई और एनएसी के साथ 2 साल का अनुभव |
ट्रेड्समैन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन) | 12 | वैलिड लाइसेंस और 2 साल के अनुभव के साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई/ एनएसी |
ट्रेड्समैन ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) | 6 | इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई और एनएसी के साथ 2 साल का अनुभव |
ट्रेड्समैन ट्रेनी (अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट - एओसीपी) | 20 | एओसीपी में आईटीआई और एनएसी या केमिस्ट्री के साथ 12वीं साइंस (50% अंक) और 2 साल का अनुभव |
आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती लिखित परीक्षा 2 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो खंड होंगे। खंड-1 में संबंधित ट्रेड/विषय के व्यावसायिक ज्ञान पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और खंड-2 में सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, संख्यात्मक क्षमता और अंग्रेजी पर आधारित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाएगा, उनके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।
आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए नहीं माना जाएगा, भले ही लिखित परीक्षा में उनका स्कोर कुछ भी रहा हो।
वर्ग | न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स(प्रति सेक्शन) |
सामान्य (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS) | प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 50% अंक |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 45% अंक |