SGPGI Recruitment 2024: एसजीपीजीआई लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर सहित 419 पदों पर निकली भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 02:49 PM IST | 2 mins read
एसजीपीजीआई लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य पदों पर भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट https://sgpgims.org.in/index.html पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं।
नई दिल्ली: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर, तकनीशियन, तकनीकी सहायक, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एसजीपीजीआई मेडिकल भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 8 जून से ऑनलाइन माध्यम में शुरू की गई है। उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2024 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसजीपीजीआई लखनऊ में विभिन्न पदों पर कुल 419 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी और एसटी कैटेगरी के आवेदकों से 750 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता संबंधित जानकारी पढ़ लेनी चाहिए।
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम में डिप्लोमा के साथ 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर टेलीकॉम पद के लिए दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव हो। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। एसजीपीजीआई लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य पदों पर भर्ती संबंधित शैक्षणिक योग्यता ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर टेलीकॉम का 1 पद, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 9 पद, स्टेनोग्राफर के 20 पद, रिसेप्शनिस्ट के 19 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 260 पद, पर्फ्युज़निस्ट के 5 पद, टीचिंग रेडियोलॉजी के 15 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 23 पद, तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) के 9 पद, तकनीकी सहायक (न्यूरो-ओटोलॉजी) के 2 पद, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट के 2 पद, जूनियर व्यावसायिक चिकित्सक के 2 पद, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट के 7 पद, तकनीशियन (डायलिसिस) के 37 और स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-1 के 8 पद भरे जाएंगे।
SGPGI Lucknow Nursing Officer & Other Various Post Recruitment 2024: आवेदन करें
एसजीपीजीआई लखनऊ भर्ती 2024 के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट https://sgpgims.org.in/index.html पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘रिक्रूटमेंट नोटिस’ पर क्लिक करें और फिर ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार स्वयं को ‘रजिस्टर’ करें और मांगी गई जानकारी दर्ज कर क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद, जनरेट क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- अब, आवश्यक जानकारी दर्ज करें और कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी