SEED Result 2025: सिम्बायोसिस डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट sid.edu.in पर जारी; पूरा शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | January 17, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
SEED 2025 स्कोर का उपयोग पोर्टफोलियो समीक्षा और व्यक्तिगत संपर्क (PRPI) राउंड के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा।
Explore the best colleges in India accepting SEED scores for design admissions.
Check Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने आज यानी 17 जनवरी को सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2025 (SEED 2025) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सिम्बायोसिस डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sid.edu.in के माध्यम से एसईईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SEED 2027 Application Form Link
SEED 2027: Syllabus | Exam Pattern
Don't Miss: Best Colleges in India Accepting SEED Score
एसईईटी 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सिम्बायोसिस बीडीएस पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। SEED 2025 स्कोर कार्ड में उम्मीदवार के कुल स्कोर, सेक्शनल स्कोर और योग्यता की स्थिति की जांच कर सकते हैं। एसईईडी 2025 परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित की गई थी।
SEED प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का चयन पोर्टफोलियो समीक्षा और व्यक्तिगत संपर्क (PRPI) के लिए किया जाएगा। SEED परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एसआईटी सिम्बायोसिस BDes प्रवेश 2025 के लिए PRPI के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगा। पीआरपीआई के लिए शॉर्टलिस्ट 21 जनवरी को जारी की जाएगी।
एसईईडी 2025 का अंतिम परिणाम सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (SEED), पोर्टफोलियो रिव्यू, PRPI टास्क और पर्सनल इंटरेक्शन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के वेटेज के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रथम मेरिट सूची की घोषणा 21 अप्रैल को होगी।
SEED 2025: प्रस्तावित पाठ्यक्रम
योग्य उम्मीदवारों को चार मुख्य पाठ्यक्रमों कम्यूनिकेशन डिजाइन, फैशन कैम्यूनिकेशन, इंडस्ट्रियल डिजाइन और फैशन डिजाइन में से एक में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें आठ स्पेशलाइजेशन ग्राफिक डिजाइन (GD), वीडियो फिल्म डिजाइन (VFD), एनिमेशन फिल्म डिजाइन (AFD), प्रोडक्ट डिजाइन (PD), फैशन डिजाइन (FD), इंटीरियर स्पेस डिजाइन (ISD), यूजर एक्सपीरिएंस डिजाइन (UED) और फैशन कम्यूनिकेशन को शामिल किया गया है।
SEED Result 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
SEED 2025 स्कोरकार्ड जारी
|
17 जनवरी, 2025 |
| PRPI के लिए SEED शॉर्टलिस्ट की घोषणा |
21 जनवरी, 2025
|
| व्यक्तिगत बातचीत के लिए स्लॉट बुकिंग |
21 जनवरी से 29 जनवरी, 2025 तक
|
|
पीआरपीआई एडमिट कार्ड
|
21 मार्च, 2025
|
|
पोर्टफोलियो अपलोड प्रारंभ तिथि
|
27 मार्च, 2025
|
| पोर्टफोलियो समीक्षा और व्यक्तिगत संपर्क (पीआरपीआई) चरण 1 |
28 मार्च से 30 मार्च, 2025 तक
|
| पोर्टफोलियो समीक्षा और व्यक्तिगत संपर्क (पीआरपीआई) चरण 2 |
11 अप्रैल से 13 अप्रैल, 2025 तक
|
| प्रथम मेरिट सूची की घोषणा |
21 अप्रैल, 2025
|
|
प्रथम मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के लिए कार्यक्रम हेतु शुल्क भुगतान एवं ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि
|
21 अप्रैल से 2 मई, 2025 तक
|
| कार्यक्रम का शुरुआत |
1 जुलाई, 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी