Rajasthan Schools Closed: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
Press Trust of India | July 28, 2025 | 01:14 PM IST | 1 min read
बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं।
जयपुर: राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर कई जिलों ने 28 और 29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है। बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पाली, अजमेर, टोंक, बारां सहित कई स्थानों पर व्यापक बारिश दर्ज की गई। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर बना अवदाब रविवार को कमजोर होकर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है।
उन्होंने बताया कि इसके असर से पिछले 24 घंटो में कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं कहीं भारी, अति भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश 136 मिमी कुशलगढ़, बांसवाड़ा में दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार पाली, चित्तौड़गढ़ और बारां सहित कई इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई वहीं लगभग दो घंटे तक हुई भारी बारिश से पाली के सादड़ी इलाके में सड़कें जलमग्न हो गईं।
विभाग ने रविवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी बारिश व शेष भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।
वहीं कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार सोमवार 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी व एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल