Delhi News: विद्यालय शिक्षकों की ‘आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में’ नहीं कोई भूमिका - दिल्ली शिक्षा मंत्री
Press Trust of India | December 30, 2025 | 03:37 PM IST | 1 min read
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैला रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 30 दिसंबर को उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि शिक्षकों को उनके शैक्षिणक संस्थानों के आस-पास आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों को संभालने के लिए लगाया गया है। सूद ने कहा कि आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों में विद्यालय शिक्षकों को कोई विशेष भूमिका नहीं दी गई है।
सूद ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘आम आदमी पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि शिक्षकों को उनकी शैक्षणिक जिम्मेदारियों से हटाकर गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है।’’
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश या परिपत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आप (आम आदमी पार्टी) को चुनौती दी कि यदि कोई आधिकारिक दस्तावेज है तो उसे सार्वजनिक करे।
Also read New Delhi: संसदीय समिति ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं पर चर्चा की
शिक्षा निदेशालय ने राजधानी के विद्यालयों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उनके शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों को संभालने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है, लेकिन शिक्षकों को कोई विशेष जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
निदेशालय ने 29 दिसंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया, ‘‘शिक्षकों को विशेष कार्य सौंपने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।’’
शिक्षा मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सूद ने कहा कि हाल के दिनों में आप द्वारा कई बार इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, जिनमें प्रशासनिक कार्रवाईयों और विद्यालय संबंधी निर्देशों से जुड़े दावे शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने ‘‘असत्य’’ बताया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच