SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई पीओ भर्ती लिए आवेदन sbi.bank.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | June 18, 2026 | 12:44 PM IST | 2 mins read

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत देश भर के पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर संपन्न होगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के कुल 1500 रिक्त पदों को भरेगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 23 जुलाई तक अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के कुल 1500 रिक्त पदों को भरेगा।

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SBI PO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

SBI PO Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

कैटेगरी
नियमित रिक्तियां
बैकलॉग रिक्तियां
कुल रिक्तियां
एससी
216
18
234
एसटी
108
36
144
ओबीसी
390
0
390
ईडब्ल्यूएस
144
0
144
अनारक्षित / सामान्य
588
0
588
कुल योग (Total)
1446
54
1500

SBI PO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये होगा और एससी, एसटी, PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

Also read UKSSSC HC Recruitment 2026: उत्तराखंड हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर होगी भर्ती

SBI PO Recruitmet 2026: स्क्राइब चुनने का विवरण

जो उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म में स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चुनते हैं, उन्हें परीक्षा का कॉल लेटर डाउनलोड करते समय स्क्राइब की जानकारी भरनी होगी। भरी हुई जानकारी वाला स्क्राइब डिक्लेरेशन फ़ॉर्म, कॉल लेटर के साथ (अलग से) डाउनलोड करना होगा। परीक्षा के समय उम्मीदवार को कॉल लेटर और भरा हुआ स्क्राइब डिक्लेरेशन फ़ॉर्म, अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ लाना होगा।

SBI PO Exam Pattern 2026: परीक्षा का पैटर्न

एसबीआई पीओ के पदों पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा, जो इस प्रकार हैं-

फेज-I - ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा - यह परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी।

फेज-II - ऑनलाइन मुख्य परीक्षा - प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा सितंबर 2026 में होगी।

फेज-III - साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू - मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का यह अंतिम चरण अक्टूबर/नवंबर 2026 के दौरान आयोजित किया जाएगा।

SBI PO Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज अटेम्पट की संख्या

कैटेगरी
अवसरों की अधिकतम अनुमत संख्या
अनारक्षित / सामान्य, ईडब्ल्यूएस
6
अनारक्षित-दिव्यांग (UR-PwBD), ईडब्ल्यूएस-दिव्यांग (EWS-PwBD), ओबीसी, ओबीसी-दिव्यांग
9
एससी, एससी-दिव्यांग, एसटी, एसटी-दिव्यांग
कोई प्रतिबंध नहीं
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]