Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 02:58 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 22 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड की अधीनस्थ अदालतों में ग्रुप 'सी' के 398 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I जैसे पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक होगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां (यदि हों तो) सुधार सकते हैं।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
पदनाम/विभाग का नाम | वेतनमान | पदों की संख्या |
जूनियर असिस्टेंट (सिविल न्यायालय) | 21,700 से 69,100 रुपये (लेवल-03) | 230 |
जूनियर असिस्टेंट (कुटुम्ब न्यायालय) | 21,700 से 69,100 रुपये (लेवल-03) | 29 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/ वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) | 29,200 से 92,300 रुपये (लेवल-05) | 128 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) | 44,900 से 1,42,400 रुपये (लेवल-07) | 11 |
कुल योग | 398 |
उत्तराखंड हाईकोर्ट ग्रुप सी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किए जाएंगे।
Also read SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।