SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट कब होगा जारी? लेटेस्ट अपडेट, ऑफिशियल वेबसाइट जानें
Saurabh Pandey | October 7, 2025 | 11:36 AM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 1 सितंबर, 2025 को जारी किए गए। इसके बाद मुख्य परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई पीओ मेंस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद मेंस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 जारी करने के बाद, योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कॉल लेटर जारी किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट से SBI PO 2025 इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को कॉल लेटर पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और दी गई तिथि और समय पर एसबीआई पीओ इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 1 सितंबर, 2025 को जारी किए गए। इसके बाद मुख्य परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
sbi po mains result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार की श्रेणी
- उम्मीदवार के कुल अंक
- उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता
- योग्य/अयोग्य स्थिति
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार का विवरण
sbi po mains result 2025: दस्तावेज सत्यापन
एसबीआई पीओ मेन्स परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के ग्रुप डिस्कशन और ग्रुप एक्सरसाइज के अंकों को जोड़कर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होती है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे-
- शैक्षणिक दस्तावेज
- जन्म तिथि/प्रमाणपत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
Also read UPSC CDS Result 2025: यूपीएससी सीडीएस-2 रिजल्ट का इंतजार, upsc.gov.in पर होगा जारी
SBI PO Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण
- सामान्य - 203 पद
- अनुसूचित जाति - 80 पद
- अनुसूचित जनजाति - 73 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 135 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 50 पद'
- कुल रिक्तियों की संख्या - 541
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार