SBI PO Mains Admit Card 2025: एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in पर करें चेक, 13 सितंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | September 4, 2025 | 02:50 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025 में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज, 4 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ मेंस 2025 परीक्षा 13 सितंबर 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025, प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है। प्रारंभिक परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई, जिसका परिणाम 1 सितंबर को घोषित किया गया।
SBI PO Mains Admit Card 2025: एग्जाम पैटर्न
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा 3 घंटे और 30 मिनट की होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
ऑब्जेक्टिव टेस्ट में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय शामिल हैं, जबकि डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में लेटर राइटिंग और निबंध लेखन का मूल्यांकन होगा। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या पासपोर्ट), और दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
SBI PO Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई पीओ मेंस कॉल लेटर 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘करियर्स’ सेक्शन में ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- एसबीआई पीओ मेंस कॉल लेटर 2025 लिंक को ओपन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SSC CGL 2025 Exam Dates: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि घोषित, 12 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम, जानें डेट्स
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के रूप में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’