SBI PO Interview Admit Card 2026: एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर sbi.bank.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read

एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए कुल 4,367 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के अंतिम चरण इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए कुल 4,367 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं।

एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI PO Interview Call Letter 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'करियर्स' सेक्शन में जाएं।
  3. 'करंट ओपनिंग्स' सेक्शन खोलें।
  4. एसबीआई पीओ भर्ती 2026' का नोटिफिकेशन खोजें।
  5. 'ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू कॉल लेटर' लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।।
  7. अब 'एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर' स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8. अंत में एसबीआई पीओ कॉल लेटर को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

SBI PO Interview Call Letter 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पंजीकरण संख्या
  4. फोटो और हस्ताक्षर
  5. साक्षात्कार की तारीख
  6. रिपोर्टिंग का समय
  7. साक्षात्कार का स्थान और पता
  8. जिस पद के लिए आवेदन किया है
  9. श्रेणी
  10. उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
  11. सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

Also read UPESSC Principal Result 2026: यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 110 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ अंक

SBI PO Interview date 2026: इंटरव्यू शेड्यूल

एसबीआई पीओ इंटरव्यू 2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए। इंटरव्यू के लिए जाते समय उम्मीदवारों को अपने साथ कॉल लेटर की प्रिंटेड कॉपी और जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]