SBI PO Admit Card 2025: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in से करें डाउनलोड, प्रारंभिक परीक्षा 2 अगस्त से
Santosh Kumar | July 25, 2025 | 05:26 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 541 रिक्तियों के लिए लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एसबीआई पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 100 अंकों के लिए 1 घंटे की होगी।
एसबीआई पीओ 2025 प्री परीक्षा में तीन खंड होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी, जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय, ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए।
SBI PO Admit Card 2025: भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होगी
किसी भी विसंगति की स्थिति में, परीक्षा प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करें। यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अर्ह होंगे।
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के दूसरे चरण के बाद चयनित उम्मीदवारों को तीसरे चरण यानी साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप प्रैक्टिस और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
SBI PO Prelims Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'करियर्स' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'करेंट ओपनिंग' सेक्शन को ओपन करें।
- एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें
अगली खबर
]UPSC Result 2025: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेंस रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 296 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और अब साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षा के लिए पात्र हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल