SBI Clerk Backlog Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेंस रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 26, 2026 | 10:35 AM IST | 2 mins read
एसबीआई ने नियुक्ति के लिए अंतरिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची जारी कर दिया है। एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली :
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा एसबीआई क्लर्क मेन्स बैकलॉग परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परिणाम 'जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स)' के पद पर एससी, एसटी और ओबीसी बैकलॉग रिक्तियों के लिए चलाई गई विशेष भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है। जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ में अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर देख सकते हैं।
एसबीआई ने बैकलॉग मेन्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस दस्तावेज में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें विशेष भर्ती अभियान के तहत नियुक्ति के लिए अंतिरम रूप से चुना गया है। एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।
अस्थायी रूप से चुने गए उम्मीदवारों को अलग से एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। उम्मीदवारों को अपने राज्य के एसबीआई लोकल हेड ऑफिस से आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करना होगा।
SBI Clerk backlog Result 2026: बैकलॉग रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर मौजूद 'करियर्स' सेक्शन खोलें।
- 'जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स)' से जुड़ा रिक्रूटमेंट सेक्शन खोजें।
- एससी/एसटी/ओबीसी बैकलॉग रिक्तियों के लिए 'एसबीआई क्लर्क स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव' का लिंक ढूंढें।
- 'एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेन्स रिजल्ट 2026' का लिंक खोलें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर खोजें।
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो रिजल्ट नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
SBI Clerk backlog Result 2026: रिजल्ट विवरण
- भर्ती करने वाली संस्था का नाम
- पद का नाम
- भर्ती विज्ञापन संख्या
- परीक्षा का चरण
- अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
- अंतरिम चयन से संबंधित निर्देश (यदि दिए गए हों)
- अंतिम नियुक्ति पर लागू होने वाली शर्तें
लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट अनिवार्य
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की बाकी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, जिसमें 'लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट' (LLPT) भी शामिल है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है और जिनके पास जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज हैं, उन्हें एसबीआई के भर्ती नियमों के अनुसार भाषा दक्षता परीक्षा (लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट) देने से छूट मिल सकती है। 'लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट' केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का है। जो उम्मीदवार भाषा परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, वे नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक, पहचान और श्रेणी से संबंधित जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होता है।
SBI Clerk backlog Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ, 100 अंक)
- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ, 200 अंक)
- स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र