SBI JA Recruitment 2025: एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए प्रतीक्षा सूची sbi.co.in पर जारी, रोल नंबर जांचें
Abhay Pratap Singh | August 13, 2025 | 05:17 PM IST | 2 mins read
लेह और कारगिल घाटी सहित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए विशेष भर्ती अभियान के लिए एसबीआई क्लर्क प्रतीक्षा सूची की भी घोषणा की गई है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) के पदों पर भर्ती के लिए पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रतीक्षा सूची 2025 में रखे गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की जांच एसबीआई करियर्स की वेबसाइट sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर कर सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लेह और कारगिल घाटी सहित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (चंडीगढ़ सर्किल) के लिए विशेष भर्ती अभियान के लिए एसबीआई क्लर्क प्रतीक्षा सूची की भी घोषणा की है। एसबीआई जेए भर्ती 2025 के तहत आगे की प्रक्रिया के लिए कुल 13 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के तहत प्रारंभिक रूप से चयनित उम्मीदवारों द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने या त्यागपत्र देने के कारण रिक्त पदों पर चयन के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवार चयन के लिए पात्र होंगे। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम 11 जून को घोषित किया गया था।
एसबीआई ने बताया कि, “उम्मीदवारों का चयन प्रोविजनल होगा और स्थानीय भाषा में दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने, पात्रता मानदंडों को पूरा करने और पंजीकरण के समय उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी की प्रामाणिकता के अधीन होगा।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट्स के कुल 14,191 रिक्त पद भरे जाएंगे।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों के लिए मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। बता दें कि, इस बीच एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2025 जारी कर दी गई है और 6,589 जेए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है।
SBI Clerk Wait List 2025: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क प्रतीक्षा सूची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर्स’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, जूनियर एसोसिएट्स भर्ती संबंधित लिंक पर जाएं।
- एसबीआई जेए वेटिंग लिस्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार