SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कब तक आएगा? डाउनलोड प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 26, 2025 | 03:19 PM IST | 2 mins read
SBI Clerk Prelims: एसबीआई जेए प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही एसबीआई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्द ही एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी किया जा सकता है। एसबीआई की घोषणा के बाद जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई क्लर्क 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई जूनियर एसोसिएट रिजल्ट sbi.co.in/web/careers पर भी देखा जा सकता है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही एसबीआई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 10 अप्रैल, 2025 है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे।” प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट मुख्य परीक्षा 2025 में कुल 200 अंकों के लिए 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम की अवधि 2 घंटे 40 मिनट की होगी। प्रारंभिक परीक्षा की तरह गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग है। मुख्य परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा।
बता दें कि, अभी तक आधिकारिकतौर पर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट के कुल 13,735 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक SBI वेबसाइट https://sbi.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Result Date: कैसे डाउनलोड करें?
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
अगली खबर
]Union Bank LBO Result 2025: यूनियन बैंक एलबीओ परिणाम डीवी और एलपीटी के लिए जारी, साक्षात्कार तिथि जानें
यूनियन बैंक एलबीओ परिणाम 2025 पीडीएफ में परीक्षा का नाम, पद का नाम, परीक्षा तिथि, अभ्यर्थी का रोल नंबर और साक्षात्कार की तिथियां सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें