SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, जानें आगे की प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | November 3, 2025 | 03:09 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से जल्द ही क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 एग्जाम का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) को किया गया था।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम 200 अंकों के लिए 2 घंटे 40 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) शामिल है।
एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, श्रेणी (सामान्य/ ओबीसी/ एससी/ एसटी /ईडब्ल्यूएस), सेक्शन-वाइज अंक, समग्र स्कोर और कट-ऑफ अंक जैसे महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही एलपीटी में उपस्थित होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6,589 पदों को भरा जाएगा। इसमें एसबीआई क्लर्क रेगुलर के 5,180 और एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के 1,409 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Result 2025 Download Link: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क प्री रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “करियर” सेक्शन पर जाएं।
- “एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार