SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट जल्द होगा जारी, चयन प्रक्रिया, कटऑफ, सैलरी जानें
Saurabh Pandey | May 20, 2025 | 02:58 PM IST | 2 mins read
एसबीआई ने आधिकारिक तौर पर सही तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो रिजल्ट 23 मई, 2025 तक जारी होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
हालांकि एसबीआई ने आधिकारिक तौर पर सही तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो रिजल्ट 23 मई, 2025 तक जारी होने की उम्मीद है।
एसबीआई क्लर्क परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक और मुख्य, जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पास करते हैं, वे एसबीआई मुख्य परीक्षा देने के पात्र होते हैं।
SBI Clerk Result 2025: कटऑफ डिटेल्स
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट घोषित होने के बाद एसबीआई एक सप्ताह के भीतर पर्सनल स्कोरकार्ड और राज्यवार कट-ऑफ अंक जारी करेगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर / पंजीकरण संख्या, मुख्य परीक्षा तिथि, प्राप्त अंक (विषयवार और समग्र) शामिल होगा।
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में कोई सेक्शनवाइज कट-ऑफ नहीं है। उम्मीदवारों को ओवरऑल क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करने होंगे।
SBI Clerk Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज से करियर पोर्टल खोलें।
- अब करेंट ओपनिंग सेक्शन में जाएं और जूनियर एसोसिएट भर्ती टैब पर क्लिक करें।
- अब एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- अब अपना परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें, फिर इसे डाउनलोड करें।
SBI Clerk Result 2025: चयन प्रक्रिया
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) में शामिल होंगे, जो अनिवार्य और क्वालीफाइंग होगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू राउंड नहीं है। फाइनल चयन केवल मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन और LPT क्लीयरेंस पर आधारित होगा।
SBI Clerk Salary: वेतनमान
एसबीआई क्लर्क के लिए शुरुआती मूल वेतन 26,730 रुपये प्रति माह है। इसमें 24,050 का मूल वेतन और स्नातकों के लिए दो अग्रिम वेतन वृद्धि शामिल है। विभिन्न भत्तों सहित इनहैंड मिलने वाला वेतन लगभग 46,000 प्रति माह हो सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल