SBI Clerk Mains Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 1, 2025 | 06:20 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 परिणाम 28 मार्च को घोषित किया गया था। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 14,191 रिक्तियों को भरना है।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जूनियर एसोसिएट्स मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SBI Clerk Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एसबीआई क्लर्क मेन एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
SBI Clerk Mains Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
एसबीआई जूनियर एसोसिएट मेन्स 2025 परीक्षा 10 अप्रैल और 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
SBI Clerk Mains Admit Card 2025: परीक्षा पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2 घंटे और 40 मिनट की होगी। इसमें 190 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 200 अंक होंगे। मुख्य परीक्षा में चार खंड होंगे- जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (50 अंक), सामान्य अंग्रेजी (40 अंक), क्वांटेटिव एप्टीट्यूड (50 अंक), और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड (60 अंक)।
Also read REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट कब आएगा? फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड, कटऑफ मार्क्स जानें
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 परिणाम 28 मार्च को घोषित किया गया था। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 14,191 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार