SBI CBO Result 2026: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट www.sbi.co.in पर जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read
एसबीआई सीबीओ रिजल्ट 2026 पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार में शामिल होने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या CRPD/ CBO/ 2025-26/18 के तहत सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई सीबीओ 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई सीबीओ परिणाम 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। एसबीआई सीबीओ 2026 परीक्षा के माध्यम से साक्षात्कार के लिए कुल 6,822 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू 13 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसबीआई व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी करेगा। एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जल्द ही डाउनलोड के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read SBI Apprentice Admit Card 2026: एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई को परीक्षा
एसबीआई सीबीओ 2026 रिजल्ट पीडीएफ में भर्ती प्राधिकरण का नाम, विज्ञापन संख्या, पद का नाम (सर्किल अधिकारी आधारित), चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान सत्यापन के लिए अपने मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2273 पद भरे जाएंगे।
परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) चरण शामिल है। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SBI CBO Result PDF Download 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एसबीआई सीबीओ रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक sbi.bank.in/web/careers/recruitment-results पर जाएं।
- होमपेज पर, सर्किल बेस्ड ऑफिसर लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘साक्षात्कार के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची’ पर क्लिक करें।
- ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]DU UG Admission 2026: डीयू में स्नातक सीटों के लिए अब तक 80 हजार से अधिक पंजीकरण, एकेडमिक सेशन 21 जुलाई से
डीयू द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम-विशिष्ट पात्रता मानदंडों के अधीन, 67 महाविद्यालयों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक कला स्नातक (बीए) पाठ्यक्रम विकल्पों में प्रवेश सीयूईटी-यूजी-2026 के अंकों के आधार पर किए जाएंगे।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’