Sainik School 2025: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | January 22, 2025 | 03:41 PM IST | 2 mins read
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवार 24 जनवरी, 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) 2025 के लिए विस्तारित पंजीकरण विंडो कल यानी 23 जनवरी को बंद कर देगी। सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे कल शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ के जरिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 फॉर्म भर सकते हैं।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवार 24 जनवरी, 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए सुधार विंडो 26 से 28 जनवरी तक खुली रहेगी।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम देश भर के 190 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एनटीए जल्द ही एआईएसएसईई 2025 परीक्षा की तारीख जारी करेगा।
Sainik School 2025: एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुल्क
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले सामान्य, ओबीसी (एनसीएल)/रक्षा/पूर्व सैनिक श्रेणी के छात्रों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के छात्रों को 650 रुपये का भुगतान करना होगा।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में नामांकित होना चाहिए।
इसके अलावा सैनिक स्कूल में कक्षा 9 में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में नामांकित होना चाहिए।
AISSEE 2025: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
- होमपेज पर एआईएसएसईई 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद आईडी लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज जमा करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए जारी ब्रोशर देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल