Sainik School Answer Key 2025: सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, ऑब्जेक्शन फीस
Santosh Kumar | May 5, 2025 | 06:02 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रोविजनल 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एआईएसएसईई 2025 परीक्षा के प्रतिभागी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE के माध्यम से सैनिक स्कूल आंसर की 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 एनटीए द्वारा 5 अप्रैल को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कक्षा 6 और 9 की परीक्षाओं के लिए सैनिक स्कूल प्रोविजनल 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी की है। एनटीए ने छात्रों को सैनिक स्कूल 2025 आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करने का भी अवसर दिया है।
Sainik School 2025 Answer Key: प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क
अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि सैनिक स्कूल आंसर की 2025 में कोई त्रुटि है तो वह 7 मई तक अपनी चुनौती दर्ज करा सकता है। सैनिक स्कूल आंसर की को चुनौती देने के लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
एनटीए उम्मीदवारों से चुनौतियां प्राप्त करने के बाद सैनिक स्कूल की अंतिम आंसर की और परीक्षा परिणाम जारी करेगा। सैनिक स्कूल परिणाम 2025 घोषित होने के बाद एआईएसएसईई 2025 प्रश्न पत्र ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे।
एनटीए ने एआईएसएसईई परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। एनटीए ने सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 के लिए कोई आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है।
Sainik School Answer Key 2025: सैनिक स्कूल आंसर की कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईएसएसईई सैनिक स्कूल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
- सैनिक स्कूल 2025 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एआईएसएसईई आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- सैनिक स्कूल आंसर की 2025 की मदद से अंको की गणना करें।
- इसके बाद सैनिक स्कूल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
अगर किसी अभ्यर्थी को परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो वह एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा वह aissee@nta.ac.in पर ईमेल करके भी अपनी रिक्वेस्ट भेज सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल