SAIL Recruitment 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 नवंबर से पंजीकरण
Saurabh Pandey | November 13, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
सेल एमटी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज की गई श्रेणी [एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय] को किसी भी परिस्थिति में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी और बाद में किसी अन्य श्रेणी का कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 5 दिसंबर 2025 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सेल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 65% अंकों के साथ फुलटाइम डिग्री कोर्स पूरा किया हो। नए इंजीनियरिंग स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं।
SAIL Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे। एससी/एसटी/दिव्यांग/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
SAIL Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
इंजीनियरिंग शाखा
|
पदों की संख्या
|
|---|---|
|
रासायनिक (Chemical)
|
5
|
|
सिविल (Civil)
|
14
|
|
कंप्यूटर (Computer)
|
4
|
|
विद्युत (Electrical)
|
44
|
|
इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation)
|
7
|
|
यांत्रिक (Mechanical)
|
30
|
|
धातुकर्म (Metallurgy)
|
20
|
SAIL Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
|
पदों की संख्या
|
अनारक्षित
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
|
अनुसूचित जाति
|
अनुसूचित जनजाति
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
|---|---|---|---|---|---|
|
124
|
35
|
31
|
22
|
18
|
18
|
SAIL Recruitment 2025: परीक्षा विवरण
सेल एमटी भर्ती 2025 में उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में शामिल होना होगा, जो संभावित रूप से जनवरी 2026 / फरवरी-2026 में बेंगलुरु, भिलाई नगर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली/दिल्ली (एनसीआर), दुर्गापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, जमशेदपुर, एर्नाकुलम, कोलकाता, लखनऊ, मोहाली, मुंबई/ठाणे/नवी मुंबई/एमएमआर, नागपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, राउरकेला, सेलम, तिरुचिरापल्ली, विजयवाड़ा/गुटुर, विशाखापत्तनम, वडोदरा में किसी भी केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें दो भाग होंगे- पहला भाग जिसमें 100 अंकों के लिए डोमेन नॉलेज टेस्ट (अवधि 40 मिनट) और दूसरा भाग जिसमें कुल 100 अंकों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट (अवधि 80 मिनट) शामिल होगा; जिसमें 25-25 अंक के चार खंड यानी परिणात्मक कौशल, अंग्रेजी भाषा, तर्कशक्ति परीक्षा और सामान्य ज्ञान होंगे।
SAIL Recruitment 2025: वेतनमान
सेल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों का ट्रेनिंग के दौरान मूल वेतन 50,000 रुपये प्रति माह होगा और ट्रेनिंग के बाद (सहायक प्रबंधक के रूप में) मूल वेतन 60,000-1,80,000 रुपये प्रति माह होगा।
अगली खबर
]RRB NTPC UG Result Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट अपडेट
एक रेलवे अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आरआरबी अगले सप्ताह तक एनटीपीसी परिणाम घोषित करेगा। आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 3,445 रिक्तियों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार