RVUNL Exam Dates: राजस्थान की बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट परीक्षा का शेड्यूल घोषित
Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 08:53 PM IST | 1 min read
राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट पदों भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इन पदों के लिए पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा का कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राजस्थान की पांच विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग), जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) का शेड्यूल पांच में से किसी भी विद्युत निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये परीक्षाएं 29 नवंबर 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
RVUNL Exam Dates 2026: परीक्षा शेड्यूल
|
पद का नाम
|
परीक्षा की तिथियां
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल)
|
29 और 30 नवंबर 2026
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल)
|
30 नवंबर 2026
|
|
जूनियर इंजीनियर-I (सिविल)
|
30 नवंबर 2026
|
|
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (प्रारंभिक परीक्षा)
|
4, 5, 8, 19, 20, 22 दिसंबर 2026 और 1 जनवरी 2027
|
|
जूनियर अकाउंटेंट
|
13 जनवरी 2027 और 15 जनवरी 2027
|
RVUNL Exam Dates 2026: परीक्षा शेड्यूल चेक करने का तरीका
- राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं।
- जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के परीक्षा शेड्यूल पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग परीक्षा तारीखों वाला नोटिस पीडीएफ खुल जाएगा।
- अब नोटिस डाउनलोड करें और अपने पद के लिए परीक्षा की तारीख चेक करें।
RVUNL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर।
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट।
- रिपोर्टिंग का समय।
- परीक्षा केंद्र का पता।
- उम्मीदवार की फोटो और पहचान संबंधी अन्य विवरण।
- परीक्षा के दिन के लिए निर्देश।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार