RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2,005 पदों पर होगी भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
Saurabh Pandey | June 25, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read
राजस्थान की पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के कुल 2,005 पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त अधिसूचना जारी की गई है।
नई दिल्ली : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN-I), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2,005 पदों को भरा जाएगा।
विद्युत निगम के मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, जिसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी होगी, जुलाई 2026 के दूसरे पखवाड़े में जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक भी इसी अवधि में एक्टिव होगा।
RVUNL Recruitment 2026: इन पांच निगमों में खाली पद
इस संयुक्त भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र के निम्नलिखित पांच निगमों में खाली पदों को भरा जाएगा-
- राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN - स्टेट जेनको)
- राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN - स्टेट ट्रांसको)
- जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVN - डिस्कॉम)
- अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVN - डिस्कॉम)
- जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVN - डिस्कॉम)
RVUNL Recruitment 2026: पदों का विवरण
राजस्थान बिजली विभाग में कुल 2,005 पदों में से विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है-
- जूनियर इंजीनियर-I (JEN-I) - इलेक्ट्रिकल- 727 पद
- मैकेनिकल - 110 पद
- सिविल - 32 पद
- जूनियर अकाउंटेंट - 371 पद
- जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II - 765 पद
- कुल पदों की संख्या - 2005
RVUNL Recruitment 2026: कंपनीवाइज रिक्तियों का विवरण
अगर कंपनी के अनुसार देखें तो सबसे ज्यादा 593 पद जयपुर डिस्कॉम (JVVN) में, 448 पद जोधपुर डिस्कॉम (JdVVN) में, 393 पद अजमेर डिस्कॉम (AVVN) में, 308 पद उत्पादन निगम (RVUN) में और 263 पद प्रसारण निगम (RVPN) में भरे जाएंगे। इसमें बैकलॉग और टीएसपी (TSP) क्षेत्र की रिक्तियां भी शामिल हैं।
RVUNL Recruitment 2026: आधिकारिक वेबसाइट्स
अभ्यर्थी निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकेंगे और आवेदन कर सकेंगे-
https://energy.rajasthan.gov.in
https://energy.rajasthan.gov.in/rvun
https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn
https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा