RUHS CUET-2025 Counselling: आरयूएचएस सीईटी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आज, कंपलीट शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | July 15, 2025 | 12:43 PM IST | 2 mins read
आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को लॉकिंग प्रक्रिया के दौरान या उससे पहले पाठ्यक्रम और कॉलेज के विकल्प भरने होंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर आज यानी 15 जुलाई को आरयूएचएस सीईटी काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना आरयूएचएस आवंटन पत्र 2025 डाउनलोड करना होगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवारों द्वारा आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग के लिए राउंड 1 का आवंटन पत्र प्रिंट करने और पंजीकरण फॉर्म, सभी संबंधित दस्तावेजों और निर्धारित शुल्क के साथ 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक जमा कर सकते हैं।
RUHS CUET-2025 Counselling: राउंड 2 शेड्यूल
नर्सिंग, पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी संकाय के लिए राउंड 2 का अंतरिम सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर 23 जुलाई को जारी किया जाएगा। विभिन्न संकाय पाठ्यक्रमों के लिए आरयूएचएस वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क 550 रुपये 24 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक जमा कर सकते हैं। जो उम्मीदवार की पात्रता के आधार पर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
RUHS CUET-2025 Counselling: सीट आवंटन रिजल्ट
राउंड 2 काउंसलिंग के तहत ऑनलाइन कॉलेजों का चयन आरयूएचएस वेबसाइट पर कई संकाय पाठ्यक्रमों के लिए 24 जुलाई से 27 जुलाई तक कर सकते हैं। आरयूएचएस सीईटी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट 1 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग के लिए राउंड 2 का आवंटन पत्र प्रिंट करने और पंजीकरण फॉर्म, सभी संबंधित दस्तावेजों और निर्धारित शुल्क के साथ 2 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक जमा कर सकते हैं।
RUHS CUET-2025 Counselling: राउंड 3 शेड्यूल
आरयूएचएस सीईटी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए अंतरिम सीट मैट्रिक्स 7 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। विभिन्न संकाय पाठ्यक्रमों के लिए आरयूएचएस वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क 550 रुपये 8 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक जमा कर सकते हैं। जो उम्मीदवार की पात्रता के आधार पर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
राउंड 3 काउंसलिंग के तहत ऑनलाइन कॉलेजों का चयन आरयूएचएस वेबसाइट पर कई संकाय पाठ्यक्रमों के लिए 8 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं। आरयूएचएस सीईटी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट 14 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को लॉकिंग प्रक्रिया के दौरान या उससे पहले पाठ्यक्रम और कॉलेज के विकल्प भरने होंगे।
अगली खबर
]एनएमसी ने मेडिकल छात्रों के लिए 3 स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने का दिया सुझाव
एनएमसी के अनुसार, ये शिकायतें मेडिकल कॉलेजों में अधिक फीस वसूलने, छात्रवृत्ति न देने या देने में देरी, रैगिंग, उत्पीड़न, इंटर्नशिप से जुड़ी समस्याओं, कॉलेज स्टाफ के व्यवहार, अनुशासन, स्वास्थ्य सुरक्षा, पाठ्यक्रम, उपस्थिति, शिक्षण पद्धति, परीक्षा और मूल्यांकन जैसे मुद्दों से जुड़ी हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र