RSSB Women Supervisor Exam 2026: महिला सुपरवाइजर आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू, 14 जिलों में होगा एग्जाम

Santosh Kumar | June 16, 2026 | 11:37 AM IST | 1 min read

जो अयोग्य उम्मीदवार इस दौरान अपने आवेदन वापस नहीं ले पाएंगे, उनके खिलाफ योग्यता जांच प्रक्रिया के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने महिला पर्यवेक्षक के पद पर सीधी भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार, आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदन किया था, लेकिन अब वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर (महिला) के 72 पदों (गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में 57 और अनुसूचित क्षेत्रों में 15) पर सीधी भर्ती (2026) के लिए आरएसएसबी ने 7 जनवरी से 11 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए।

जारी अधिसूचना के अनुसार, शुरू में आवेदन में सुधार का मौका परीक्षा से पहले देने की योजना थी, लेकिन अब यह सुविधा परीक्षा के बाद 31 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 तक दी जाएगी, जिसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।

RSSB Recruitment 2026: 16 से 18 जून के बीच आवेदन वापसी का मौका

बोर्ड ने 24 जुलाई को भर्ती परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता नहीं है या जो परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे 16 से 18 जून के बीच अपने आवेदन वापस ले सकते हैं।

जो अयोग्य उम्मीदवार इस दौरान अपने आवेदन वापस नहीं ले पाएंगे, उनके खिलाफ योग्यता जांच प्रक्रिया के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एक बार आवेदन वापस लेने के बाद, उसे दोबारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also read RSSB Lab Assistant Answer Key 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आंसर-की पीडीएफ जारी, कल से कर सकेंगे चैलेंज

RSSB Women Supervisor Exam 2026: 14 जिलों में होगा एग्जाम

आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 परीक्षा नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध 14 जिलों में आयोजित की जाएगी-

क्र.सं.

जिले का नाम

1

अजमेर

2

अलवर

3

बांसवाड़ा

4

बारां

5

बाड़मेर

6

भीलवाड़ा

7

भरतपुर

8

बीकानेर

9

कोटा

10

जयपुर

11

झुंझुनूं

12

जोधपुर

13

श्रीगंगानगर

14

उदयपुर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]