Trusted Source Image

Bihar BTSC Pharmacist Result 2026: बिहार फॉर्मासिस्ट रिजल्ट btsc.bihar.gov.in पर जारी, 872 कैंडिडेट चयनित

Saurabh Pandey | June 16, 2026 | 07:50 AM IST | 2 mins read

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 2,473 पदों के लिए आयोजित फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

बीटीएससी ने फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज फाइनल कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
बीटीएससी ने फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज फाइनल कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। यह रिजलट ऑनलाइन स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। वे सभी उम्मीदवार जो 4 जून 2026 को आयोजित हुई इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए ऑनलाइन स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, प्राप्त अंक और पास/फेल होने के स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसमें दिए गए विवरण जैसे- नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, श्रेणी, विषय-वार अंक, कट-ऑफ और कुल प्रतिशत की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि इस विवरण में कोई गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

BTSC Pharmacist Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज के बाईं ओर दिए गए 'Latest Updates' सेक्शन को देखें।
  3. वहां दिए गए “BTSC Pharmacist Result 2026” पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब मेरिट लिस्ट में दिए गए अपने सभी विवरणों की जांच करें।
  5. अंत में रिजल्ट फाइल को डाउनलोड कर सेव कर लें।

BTSC Pharmacist Result 2026: दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फार्मेसी पंजीकरण प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

आयोग द्वारा आवेदन पत्र में भरे गए विवरणों का मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल कर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Also read HPSC Exam Calendar 2026: हरियाणा एचपीएससी एग्जाम कैलेंडर hpsc.gov.in पर जारी, परीक्षा 13 सितंबर से शुरू होगी

BTSC Pharmacist Result 2026: कटऑफ मार्क्स

फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ, बीटीएससी ने कैटेगरी के हिसाब से फाइनल कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार, अनारक्षित कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 30.5625 है। अनारक्षित महिला उम्मीदवारों सहित, सभी कैटेगरी के उन उम्मीदवारों को चुना गया है जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications