RSSB CET 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एप्लीकेशन फॉर्म 27 नवंबर से ले सकेंगे वापस, डिस्ट्रिक्ट लिस्ट जारी
Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म विड्रॉ करने के लिए एसएसओ आईडी/ यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया कल से शुरू करने की घोषणा की है। आरएसएसबी सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2026 एप्लीकेशन फॉर्म विड्रॉ लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 27 नवंबर, 2026 से सक्रिय की जाएगी।
आरएसएसबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक वापस लेने की सलाह दी है। आवेदन वापस लेने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी/ यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन वापस लेने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के दोबारा आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बोर्ड ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रेजुएशन लेवल 2026 एग्जाम के लिए डिस्ट्रिक्ट लिस्ट भी जारी कर दी है। लिखित भर्ती परीक्षा कुल 38 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, चित्तौरगढ़, दौसा, डीग और धोलपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अर्थात संबंधित प्रमाण पत्र धारित नहीं करने वाले एवं उक्त भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन वापस करने के लिए अंतिम मौका दिया जाता है। ऐसे आवेदक 3 दिवस की अवधि में अपने आवेदन वापस ले सकते हैं।”
आरएसएसबी ने आगे बताया कि, कैंडिडेट 27 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 को रात 11:59 बजे तक एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माई रिक्रूटमेंट सेक्शन के अंतर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध Withdraw Button पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र विड्रॉ कर सकेंगे।
विज्ञापन के अनुसार संबंधित योग्यता नहीं होने के बावजूद भी इस अवधि में आवेदन पत्र वापस नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026 बोर्ड द्वारा 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र