Rajasthan 4th Grade Result 2025: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट कल होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन
Saurabh Pandey | January 15, 2026 | 12:32 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी राजस्थान ग्रेड 4 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। परिणाम का पीडीएफ लिंक आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के 'रिजल्ट' सेक्शन में उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025-26 कल 16 जनवरी को जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आरएसएसबी राजस्थान ग्रेड 4 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। परिणाम का पीडीएफ लिंक आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के 'रिजल्ट' सेक्शन में उपलब्ध होगा। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक यूजर देव लाल मीना के सवाल- सर क्लास फोर्थ वालों को कब दे रहे हो सौगात? का जवाब देते हुए बताया कि देव लाल जी, सौगात की पैकिंग चल रही है, 15 जनवरी को पैकिंग खोलने का प्लान, प्रयास है, मगर डिलीवरी 16 जनवरी को ही हो पाएगी, सारे डिलीवरी वालों ने 15 के लिए हाथ खड़े किए हुए हैं, 16 को करेंगे। विघ्नहर्ता गणेश जी महाराज से प्रार्थना की उनका आशीर्वाद बना रहे सब सही से नक्की हो जाए।
rajasthan 4th grade result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर परिणाम टैब पर क्लिक करें।
- अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती रिजल्ट और मेरिट सूची' शीर्षक वाले लिंक पर जाएं।
- राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अब सूची में अपना रोल नंबर चेक करें।
- यदि आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालीफाई हैं।
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा 2025 का परिणाम 53,749 पदों (48,199 गैर-टीएसपी और 5,550 टीएसपी क्षेत्रों) के लिए जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार राजस्थान ग्रेड 4 कट ऑफ 2025 को पार करेंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें