RSSB Platoon Commander 2025 Interview: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार 8 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 10:54 AM IST | 1 min read
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर 2025 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSC) ने प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार पत्र जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और rssbasonline.com पर जाकर आरएसएसबी प्लाटून कमांडर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 8 जुलाई से 17 जुलाई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र (दो प्रतियों में), अटेस्टेशन फॉर्म तथा सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी।
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर 2025 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद, प्राप्त ओटीपी की मदद से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते है। इंटरव्यू लेटर ऑफलाइन माध्यम में नहीं भेजा जाएगा। यह एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के 85 पदों के लिए शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इंटरव्यू लेटर 3 जुलाई, 2026 को 00:00 बजे मध्य रात्रि से अपलोड कर दिए गए हैं।”
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र एवं विस्तृत आवेदन पत्र में दिए गए निर्देशों की भली-भांति अध्ययन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Platoon Commander 2025 Interview Letter: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान प्लाटून कमांडर इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://rssbasonline.com/Interview/Index पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सत्यापित पर क्लिक करें।
- जनरेट ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
- इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच