RSSB Patwari DV 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए आज आखिरी मौका
Saurabh Pandey | December 15, 2025 | 01:08 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने 3 दिसंबर 2025 को राजस्थान पटवारी रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। कुल 3705 रिक्तियों की घोषणा की गई थी और 67 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
नई दिल्ली : राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) कार्यक्रम में अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए एक और अवसर दिया है। जारी कर दिया है।
बोर्ड की तरफ से पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में दो गुना सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के लिए विभाग स्तर पर पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (RRTI) जयपुर रोड, अजमेर में 8 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया।
दस्तावेज सत्यापन का एक और अवसर
इस अवधि में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए दिनांक 15 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दोबारा अवसर दिया जा रहा है। अनुपस्थित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समयानुसार राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (RRTI) जयपुर रोड, अजमेर में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं दस्तावेज संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश राजस्व मण्डल की विभागीय वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
RSSB Patwari DV 2025: दस्तावेजों की सूची
- मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड / पैन / वोटर आईडी)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- डीवी शेड्यूल का प्रिंटआउट
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (अधिसूचना में उल्लिखित)
Also read Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और लोग गिरफ्तार
RSSB Patwari DV 2025: दस्तावेज सत्यापन पीडीएफ डाउनलोड प्रक्रिया
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम सूचनाएं सेक्शन पर जाएं।
- अब “आरएसएसबी पटवारी डीवी अनुसूची 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- दस्तावेज सत्यापन अनुसूची की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- अब अपना रोल नंबर, नाम, स्थान और रिपोर्टिंग समय चेक करें।
- आरएसएसबा पटवारी दस्तावेज सत्यापन पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
- राजस्थान पटवारी दस्तावेज सत्यापन पीडीएफ फाइल का प्रिंटआउट निकाल लें।
RSSB Patwari Result 2025: पटवारी रिजल्ट जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने 3 दिसंबर 2025 को राजस्थान पटवारी रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 परिणाम पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, कट-ऑफ अंक, नॉर्मलाइज्ड अंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
अगली खबर
]IAF AFCAT 1 Registration 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 की पंजीकरण तिथि बढ़ी, 19 दिसंबर तक करें अप्लाई
यह फैसला उन उम्मीदवारों के लिए राहत की बात है जो पहले बताई गई डेडलाइन तक अप्लाई नहीं कर पाए थे। योग्य उम्मीदवार आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल