RSSB NHM Answer Key 2025: आरएसएसबी एनएचएम फाइनल आंसर की जारी, rssb.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 15, 2025 | 11:45 AM IST | 1 min read
आरएसएसबी एनएचएम फाइनल आंसर की पीडीएफ का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के "आंसर की" अनुभाग में सक्रिय कर दिया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की आज जारी कर दी है। यह आंसर की सीनियर काउंसलर, रिहैबिलिटेशन वर्कर जैसे अन्य कॉन्ट्रैक्चुअल पदों के लिए है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
बोर्ड एनएचएम और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के तहत विभिन्न पदों को सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरेगा। आरएसएसबी भर्ती 2025 परीक्षा 2 से 13 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी।
RSSB NHM Answer Key 2025: इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, सीनियर काउंसलर, अकाउंट्स असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, ऑडियोलॉजिस्ट, बायो-मेडिकल इंजीनियर समेत कई पदों को भरा जाएगा।
आरएसएसबी ने प्रोविजनल आंसर की 14 और 21 अगस्त 2025 को जारी की थी, जिसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का समय 28 से 30 अगस्त तक रखा गया था। बोर्ड ने प्राप्त आपत्तियों की उचित जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की।
Also read आरएसएसबी ने एएनएम पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची जारी की
RSSB NHM Answer Key 2025: आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
आरएसएसबी एनएचएम फाइनल आंसर की से उम्मीदवारों के अंक निर्धारित होते हैं। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार अपने उत्तरों की तुलना मास्टर प्रश्न पत्र से कर सकते हैं।
आरएसएसबी एनएचएम फाइनल आंसर की पीडीएफ का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के "आंसर की" अनुभाग में सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा