RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट भर्ती रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। बोर्ड ने पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट जारी किया है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती रिजल्ट 2026 रिजल्ट पीडीएफ में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं। लैब असिस्टेंट परीक्षा भूगोल विषय के लिए 9 मई को हुई थी, जबकि विज्ञान की परीक्षा 10 मई को आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया में लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के पद शामिल हैं और परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
RSSB Lab Assistant Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Result' या 'Latest News' सेक्शन में जाएं।
- लैब असिस्टेंट साइंस और भूगोल रिजल्ट 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नाम और रोल नंबर वाली मेरिट लिस्ट पीडीएफ दिखाई देगी।
- अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।
- अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें और रिजल्ट पीडीएफ सेव कर लें।
RSSB Lab Assistant Result 2026: रिजल्ट विवरण
- रोल नंबर
- परीक्षा और पद का नाम
- विषय -विज्ञान या भूगोल
- उम्मीदवार की श्रेणी
- क्वालिफाइंग या चयन की स्थिति
- मेरिट या रैंक से जुड़ी जानकारी
- कट-ऑफ या क्वालिफाइंग मार्क्स
- भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए निर्देश
- दस्तावेज सत्यापन
RSSB Lab Assistant Result 2026: दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल
राजस्थान लैब असिस्टेंट लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होंगे। कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर 2 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2026 के बीच दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। उन्हें अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान का प्रमाण, श्रेणी प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
RSSB LAB Assistant Result 2026: 1227 उम्मीदवार अयोग्य घोषित
आयोग ने 1227 उम्मीदवारों को इसलिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प या गोला भरा नहीं था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’