Trusted Source Image

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 03:04 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने वेटनरी फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी।

केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं, जिनके पास वैलिड पीईटी स्कोर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं, जिनके पास वैलिड पीईटी स्कोर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। आवेदन फॉर्म में संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया है और जिनके पास वैलिड स्कोर कार्ड है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: आयु सीमा

यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 होनी चाहिए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट (जीव विज्ञान) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय/संस्था से वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह का डिप्लोमा होना चाहिए।

Also read RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जेई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर लास्ट डेट

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

विवरण का नाम
विवरण
विभाग का नाम
पशुपालन निदेशालय
पद का नाम
वेटनरी फार्मासिस्ट
अनारक्षित
576
अनुसूचित जाति
237
अनुसूचित जनजाति
06
ओबीसी
359
ईडब्ल्यूएस
130
कुल पद
1,308


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications