RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड कल आएगा, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
Lab Assistant Exam City 2026: लैब असिस्टेंट एग्जाम 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है, जिसमें कैंडिडेट आवंटित परीक्षा शहर जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल जारी किया जाएगा। आवेदक 5 मई, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और एसएसओ आईडी के माध्यम से आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।
राजस्थान लैब असिस्टेंट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को आरएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
RSSB Lab Assistant Exam 2026: एग्जाम शेड्यूल
- लैब असिस्टेंट (भूगोल) भर्ती परीक्षा 2026 - एक पेपर के लिए 9 मई, 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- लैब असिस्टेंट एवं जूनियर लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा - 10 मई को पेपर 1 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) और पेपर 2 (दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक) के लिए दो पालियों में कराई जाएगी।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। घड़ी पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों को नीले रंग का पारदर्शी पेन के अलावा अन्य कोई स्टेशनरी सामान के साथ दाखिला नहीं दिया जाएगा।
आरएसएसबी ड्रेस कोड के अनुसार, महिलाओं को कांच की पतली चूड़िया पहनकर आने की अनुमति है। सादा कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष (मेटल न हो) पहन सकते हैं। हवाई चप्पल, सैंडल, जूते एवं मोजे Ankle तक पहनने की अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
RSSB Lab Assistant 2026 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026’ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरएसएसबी लैब असिस्टेंट हाल टिकट जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]UP Lekhpal Main Exam Fee 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा करने की सुविधा शुरू, एग्जाम 21 मई को
यूपीएसएसएससी मेन एग्जाम 2025 फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम