RSSB LDC Exam City Slip 2026: आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी
Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 10,644 पदों पर होने वाली जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप (शहर की जानकारी) जारी कर दी है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा-2026 के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा शहर आवंटित किया गया है। यह स्लिप इसलिए पहले जारी की जाती है ताकि दूर-दराज के छात्र समय रहते अपनी यात्रा और रुकने का इंतजाम कर सकें।
बोर्ड ने साफ किया है कि अभी जारी की गई सिटी स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता, केवल शहर का नाम होता है। परीक्षा के मुख्य एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र (स्कूल/कॉलेज) का पूरा सटीक पता दर्ज होगा। परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी प्रूफ के एंट्री नहीं दी जाएगी।
RSSB LDC Exam City Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "LDC/Junior Assistant Exam City Slip 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब जानकारी सबमिट करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अंत में इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर रख ले।
RSSB LDC Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- विज्ञापन संख्या
- परीक्षा शहर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा की पाली
- लॉगिन आईडी/उम्मीदवार विवरण
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
- जारी करने की तिथि
- भर्ती बोर्ड का नाम
आधिकारिक सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश
RSSB LDC Exam Date 2026: परीक्षा तिथि, शिफ्ट
इस भर्ती अभियान के जरिए क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10,644 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड (ओएमआर शीट पर) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है-
- पहली पाली - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी पाली - दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई