RSSB Jail Prahari Final Result 2024: राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, 962 चयनित
Saurabh Pandey | May 5, 2026 | 11:00 AM IST | 2 mins read
वे उम्मीदवार जो दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हुए हैं, वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आरएसएसबी जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी जेल प्रहरी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें 968 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
राजस्थान जेल प्रहरी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य भर की निर्धारित जेलों में तैनात होने से पहले ट्रेनिंग पूरी करना होगा। विभाग उन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी करेगा, जो सफलतापूर्वक दस्तावेज सत्यापन पूरा कर लेंगे।
आरएसएसबी जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, योग्य आवेदकों की योग्यतावार सूची, श्रेणीवार चयन विवरण शामिल होगा।
RSSB Jail Prahari Final Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कैंडिडेट कॉनर्र पर जाएं और फिर रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आरएसएसबी द्वारा घोषित सभी परिणाम दिखाई देंगे।
- जेल प्रहरी 2024 फाइनल मेरिट वाइज लिस्ट खोजें और डाउनलोड आइकन पर क्लिक करें।
- राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आरएसएसबी फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
RSSB Jail Prahari Final Result 2024: कुल 962 उम्मीदवार चयनित
गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 912 पदों में से 909 उम्मीदवारों का और अनुसूचित क्षेत्र के 56 पदों में से 53 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस प्रकार, कुल 962 सफल उम्मीदवारों के नाम नियुक्ति के लिए कारागार विभाग को भेज दिए गए हैं।
रिजल्ट और कट-ऑफ की घोषणा अंतिम रूप से चुने गए सभी उम्मीदवारों की सूची इस नोटिस के साथ जारी कर दी गई है। इसके साथ ही, विभाग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक भी जारी कर दिए हैं।
RSSB Jail Prahari Result 2024: कटऑफ अंक (गैर अनुसूचित क्षेत्र)
|
श्रेणी
|
उप-श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
|
सामान्य
|
सामान्य
|
329.6664
|
|
सामान्य
|
महिला
|
320.1091
|
|
ईडब्ल्यूएस
|
सामान्य
|
324.8474
|
|
अनुसूचित जाति
|
सामान्य
|
317.7315
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
सामान्य
|
311.0336
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
सामान्य
|
336.9414
|
|
अति पिछड़ा वर्ग
|
सामान्य
|
329.5003
|
RSSB Jail Prahari Result 2024: कटऑफ अंक (अनुसूचित क्षेत्र)
|
श्रेणी
|
उप-श्रेणी
|
कट-ऑफ अंक
|
|
सामान्य
|
सामान्य
|
272.2856
|
|
सामान्य
|
महिला
|
263.4298
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
सामान्य
|
261.6994
|
|
अनुसूचित जनजाति
|
महिला
|
232.0765
|
क्षेत्रवाइज रिक्तियों का विवरण
|
क्षेत्र
|
रिक्तियों की संख्या
|
|
गैर-अनुसूचित क्षेत्र
(Non Scheduled)
|
912
|
|
अनुसूचित क्षेत्र
(Scheduled)
|
56
|
|
कुल योग
|
968
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’