Trusted Source Image

IB Security Assistant Final Result 2026: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट, एमटी फाइनल रिजल्ट mha.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 5, 2026 | 07:31 AM IST | 1 min read

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट, मोटर मैकेनिक फाइनल परीक्षा परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

फाइनल रिजल्ट उम्मीदवारों के टियर-1 और टियर-2 दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)
फाइनल रिजल्ट उम्मीदवारों के टियर-1 और टियर-2 दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंटेलीजेंस ब्यूरो ने (IB) सुरक्षा सहायक/मोटर परिवहन (SA/MT) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट, मोटर मैकेनिक फाइनल परीक्षा परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट का यह फाइनल रिजल्ट उम्मीदवारों के टियर-1 और टियर-2 दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। टियर-1 परीक्षा, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, 30 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को टियर-II चरण के लिए बुलाया गया था, जिसमें मोटर मैकेनिज्म और ड्राइविंग टेस्ट के साथ-साथ 9 से 19 मार्च, 2026 के बीच आयोजित इंटरव्यू भी शामिल था।

IB SA MT Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  2. अब आईबी एसए, एमटी फाइनल रिजलट 2026" लिंक खोजें।
  3. रिजल्ट पीडीएफ फाइल खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब सर्च ऑप्शन का उपयोग करके पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
  5. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके सेव कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications