RSSB 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान ग्रुप डी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 6 - 8 दिसंबर तक रहेगी एक्टिव, शुल्क
Saurabh Pandey | December 3, 2025 | 12:47 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जो मास्टर प्रश्न पत्र अपलोड किया गया है, उसी में दी गई प्रश्न संख्या और आंसर विकल्पों के क्रम के आधार पर आपत्ति दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा की आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आंसर-की पर आपत्तियां 6 दिसंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नए फॉर्मेट में दर्ज करनी होंगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जो मास्टर प्रश्न पत्र अपलोड किया गया है, उसी में दी गई प्रश्न संख्या और आंसर विकल्पों के क्रम के आधार पर आपत्ति दर्ज करनी होगी।
rajasthan grade 4 answer key: आपत्ति शुल्क
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से शुल्क जितने प्रश्नों पर आपत्तियां करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न 100 रुपये की दर से देना होगा। उम्मीदवार इस बात ध्यान रखें कि बिना शुल्क आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक केवल 6.12.2025 से 8.12.2025 (रात 23:59 बजे) तक ही उपलब्ध होगा, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं जायेगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी।
rajasthan grade 4 answer key: आपत्तियां दर्ज कराने का विवरण
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर शामिल हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिए गए विकल्पों का क्रम भी अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है।
अतः यह भी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या और उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
rajasthan grade 4 answer key: जनवरी में रिजल्ट
आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि यदि प्रश्नों पर ज्यादा ऑब्जेक्शन न आए तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट निकालने का प्रयास होगा। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर सुरेश मीना के सवाल - साब 4th grade का रिज़ल्ट भी समय पर जारी कर देना, सीट बचाने का बहाना नहीं चलेगा, हो सके तो दिसंबर लास्ट या जनवरी के शुरुआत में जारी कर देना। इस पर उन्होंने कहा कि-
सुरेश जी, बिल्कुल सही, मगर क्या हमको इंतजार करना चाहिए 4th क्लास में पदों के बढ़ने का? या रिजल्ट निकाल दें जब भी तैयार हो? यदि प्रश्नों पर ज्यादा ऑब्जेक्शन न आए तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट निकालने का प्रयास होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल