RSSB Forester Exam 2026: आरएसएसबी वनपाल एग्जाम की सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड डेट जारी, 28 जून को होगी परीक्षा
Santosh Kumar | June 19, 2026 | 06:57 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने फॉरेस्टर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा शहर की जानकारी वाली स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख के बारे में जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। फॉरेस्टर की लिखित परीक्षा 28 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा सिटी स्लिप 22 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद, 24 जून को एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा के बाद, अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर शीट की कार्बन प्रति साथ ले जाने की अनुमति होगी।
RSSB Forester Exam 2026: परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम
उम्मीदवार परीक्षा के लिए जाते समय, बस या ट्रेन की छत या फुटबोर्ड पर यात्रा न करें, और यात्रा के दौरान तथा परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें। उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।
एंट्री गेट परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटे पहले बंद हो जाएगा और उसके बाद एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। ई-एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या जरूरत पड़ने पर कोई अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र अपने साथ लाएं।
RSSB Forester Exam 2026: वनपाल सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड लिंक
हाल ही की 2.5×2.5 सेमी रंगीन तस्वीर और नीली स्याही वाला पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पहचान सत्यापन, बायोमेट्रिक जांच और चेहरा पहचानने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दिया जाएगा।
उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम