RSSB Recruitment 2025: आरएसएसबी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां की जारी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 01:57 PM IST | 2 mins read
ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर परीक्षा 2025 और सोशल वर्कर परीक्षा 2025 का आयोजन 2 जून को तथा सीनियर काउंसलर परीक्षा 2025 और अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा 3 जून को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर और अकाउंट असिस्टेंट सहित संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। कैंडिडेट आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी सीधी भर्ती 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं।
ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर परीक्षा 2025 और सोशल वर्कर परीक्षा 2025 का आयोजन 2 जून को तथा सीनियर काउंसलिर परीक्षा 2025 और अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा 3 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसएसओ आईडी की सहायता से अपने परीक्षा केंद्र हेतु आवंटित जिले की जांच कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी 30 मई से प्रोविजनल ई प्रवेश पत्र https://recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरएसएसबी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
RSSB Provisional E Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरएसएसबी प्रोविजनल ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूआरएल https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं।
- इसके बाद, एडमिट कार्ड प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।
- अब, पद से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर और DOB दर्ज करें तथा सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur: परीक्षा शेड्यूल
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार परीक्षा तिथि और समय की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथियां | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|
| 1 | ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (संविदा) | 2 जून, 2025 | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| 2 | सोशल वर्कर/ मेडिकल सोशल वर्कर (संविदा) | 2 जून, 2025 | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 3 | सीनियर काउंसलर (संविदा) | 3 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
| 4 | अकाउंट असिस्टेंट (संविदा) | 3 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
|
| 5 | फिजियोथेरिपिस्ट असिस्टेंट (संविदा) | 4 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
| 6 | हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर (संविदा) | 5 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
| 7 |
रिहैबिलिटेशन वर्कर (संविदा)
|
5 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
|
| 8 | ऑडियोलॉजिस्ट/ स्पीच थेरिपी (संविदा) | 6 जून, 2025 |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
| 9 | बायोमेडिकल इंजीनियर (संविदा) | 6 जून, 2025 |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
|
अगली खबर
]SBI PO Interview Call Letter 2025: एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, डायरेक्ट लिंक से 9 जून तक करें डाउनलोड
इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एसबीआई पीओ इंटरव्यू लेटर 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार