RSSB CET 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए 13,112 उम्मीदवारों ने वापस लिए आवेदन, लिस्ट जारी

Santosh Kumar | October 28, 2026 | 03:05 PM IST | 1 min read

आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने बताया है कि सीईटी जैसी परीक्षाओं के लिए, जो कई सत्रों में आयोजित की जाती हैं, अंकों के नॉर्मलाइजेशन का प्रावधान रखा गया है। यह दोनों सीईटी परीक्षाओं पर लागू होगा।

आरएसएसबी ने इस संबंध में अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने उन उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिन्होंने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) - सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 के लिए अपने आवेदन वापस ले लिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कुल 13,112 उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन वापस ले लिए हैं। आरएसएसबी ने इस संबंध में अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है।

बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर “आवेदन वापस लेने वाले उम्मीदवारों के आवेदन क्रमांकों की सूची” जारी की। उम्मीदवार इस सूची में अपना आवेदन क्रमांक देख सकते हैं। आवेदन वापसी की सुविधा 16 से 18 अक्टूबर तक उपलब्ध थी।

बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को यह अंतिम अवसर दिया था, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं रखते थे या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते थे। एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।

Also read RPSC Assistant Professor Interview Letter 2026: आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर केमिस्ट्री के लिए जारी

आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने बताया है कि सीईटी जैसी परीक्षाओं के लिए, जो कई सत्रों में आयोजित की जाती हैं, अंकों के नॉर्मलाइजेशन का प्रावधान रखा गया है। यह दोनों सीईटी परीक्षाओं पर लागू होगा।

सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 की परीक्षा अब 1 से 3 दिसंबर तक, 38 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित थी, लेकिन राज्य चुनाव आयोग के कार्यक्रम को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]