RSSB 4th Grade Recruitment 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी करेक्शन विंडो ओपन, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन में सुधार
Santosh Kumar | October 7, 2025 | 05:47 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, समय सीमा के बाद किए गए किसी भी संशोधन को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी सेवा चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2025 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं, वे 16 अक्टूबर तक सुधार कर सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यूडीआईडी कार्ड के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं।
बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना 12 दिसंबर 2024 को और संशोधित अधिसूचना 5 मार्च 2025 को जारी की। पात्र अभ्यर्थियों से 21 मार्च से 19 अप्रैल तक आरएसएसबी ग्रुप डी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
इस भर्ती के लिए परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को अब अपने ऑनलाइन आवेदन में त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ये सुधार 6 से 16 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे।
RSSB 4th Grade Recruitment 2025: एप्लीकेशन करेक्शन फीस
अभ्यर्थी ₹300 का शुल्क देकर फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता के अलावा ओटीआर जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यथी अपनी विभागों की प्राथमिकता कम में भी संशोधन कर सकेगें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, समय सीमा के बाद किए गए किसी भी संशोधन को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। बोर्ड किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।
RSSB 4th Grade Bharti 2025: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्देश
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए, विशेषकर श्रेणी, उप-श्रेणी, वरीयता क्रम, वैवाहिक स्थिति और टीएसपी क्षेत्र जैसी सही जानकारी के लिए, क्योंकि इनमें कोई भी त्रुटि परिणाम को प्रभावित कर सकती है।
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के दौरान यूडीआईडी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। उम्मीदवार swavlamban.in पोर्टल पर जाकर यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार