RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी आंसर की ऑब्जेक्शन संबंधी अधिसूचना रद्द, नई डेट जल्द
Santosh Kumar | November 7, 2025 | 07:13 PM IST | 1 min read
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,749 पद भरे जाने हैं, जिनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्रों में 48,199 पद और टीएसपी क्षेत्रों में 5,550 पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 2025 चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा के लिए आपत्ति विंडो संबंधी अधिसूचना को अचानक रद्द कर दिया है। आरएसएसबी ने आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रद्दीकरण संबंधी अधिसूचना जारी की है। 19 से 21 सितंबर तक होने वाली आरएसएसबी ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 अक्टूबर को जारी की गई।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,749 पद भरे जाने हैं, जिनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्रों में 48,199 पद और टीएसपी क्षेत्रों में 5,550 पद शामिल हैं। बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) या ऑफलाइन मोड में आयोजित की।
RSSB 4th Grade Answer Key 2025: अपरिहार्य कारणों से अधिसूचना रद्द
बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी ग्रेड-4 सीधी भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 8 से 10 नवंबर के बीच खोली जानी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा अपरिहार्य कारणों से अधिसूचना रद्द की गई है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार, बोर्ड बाद में एक अलग अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित करने की संशोधित तिथि के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
RSSB Fourth Grade Answer Key 2025: आपत्ति शुल्क
बोर्ड ने प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम उत्तर कुंजियों की समीक्षा के बाद जारी किए जाएंगे। आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी।
अभ्यर्थी पोर्टल पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' सेक्शन में उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]RPSC RAS Mains Result 2024: आरपीएससी आरएएस मेन्स के मार्क्स जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर देखें स्कोरकार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, आयोग ने सहायक प्रोफेसर (संस्कृत महाविद्यालय शिक्षा) 2024 (इतिहास) का परिणाम और कटऑफ भी जारी किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र