RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न पत्र जारी, आंसर की जल्द
Santosh Kumar | September 22, 2025 | 09:04 AM IST | 1 min read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा के तुरंत बाद प्रश्न पत्र जारी करने का निर्णय लिया ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकें।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 की सभी पालियों के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक राज्य भर के जिलों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा के बाद, बोर्ड ने सभी 6 पालियों के प्रश्नपत्र पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रश्न पत्र की जांच कर सकते हैं।
परीक्षा 2 पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। आरएसएसबी भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित था।
RSSB 4th Grade Question Paper: प्रश्न पत्र वेबसाइट पर
बोर्ड ने परीक्षा के तुरंत बाद प्रश्न पत्र जारी करने का निर्णय लिया ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकें। प्रश्न पत्र वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' सेक्शन में उपलब्ध हैं, जहां से उम्मीदवार इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 विभिन्न राज्य सरकारी विभागों में ग्रुप डी पदों के लिए जारी है। बोर्ड जल्द ही परीक्षा की सभी शिफ्ट की उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी से अपने प्रोविजनल स्कोर की गणना कर सकेंगे।
RSSB 4th Grade Answer Key 2025: आंसर की जल्द
बोर्ड की वेबसाइट के "उत्तर कुंजी" सेक्शन में एक लिंक सक्रिय किया जाएगा, जहां प्रत्येक पाली के लिए अलग-अलग पीडीएफ उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जिसके लिए आवश्यक शुल्क लिया जाएगा।
इसके बाद, बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। कुल 53,749 पद हैं, जिनमें से 48,199 गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।
अगली खबर
]उत्तराखंड पुलिस ने भर्ती परीक्षा में संगठित गिरोह की संलिप्तता से किया इनकार, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र लीक का संदेह सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी पंवार पर है। आयोग अध्यक्ष ने प्रश्नपत्र लीक होने की बात तो स्वीकार नहीं की, लेकिन कुछ पन्नों के लीक होने को चिंता का विषय बताया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल