RSMSSB Stenographer Exam 2025: राजस्थान स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 फेज 2 डेट घोषित, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | May 27, 2025 | 10:42 PM IST | 2 mins read
बोर्ड द्वारा 29 जून को स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II संयुक्त भर्ती परीक्षा का पुनः आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित आशुलिपिक/निजी सहायक ग्रेड-II सीधी भर्ती परीक्षा 2024 की भाग-II (चरण-2) टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा जो कि 19 एवं 20 मार्च 2025 को 5 पारियों में आयोजित की गई थी, को बोर्ड द्वारा 10 अप्रैल 2025 को जारी प्रेस नोट के माध्यम से रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनः आयोजित की जाएगी।
बोर्ड द्वारा स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड-II संयुक्त भर्ती परीक्षा का पुनः आयोजन 29 जून को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली पाली में हिंदी तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राजस्थान स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 जयपुर जिले में आयोजित की जाएगी। 19 और 20 मार्च 2025 को आयोजित परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ही 29 जून 2025 को पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
RSSB Stenographer Exam: एग्जाम के लिए जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे जन्म तिथि सहित आधार कार्ड) दिखाना अनिवार्य होगा।
अगर अभ्यर्थी के पास पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र है तो भी चलेगा। फोटो का आकार 2.5 सेमी x 2.5 सेमी होना चाहिए और यह हाल ही में ली गई रंगीन फोटो होनी चाहिए। फोटो से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
Also read RSSB Revised Exam Dates 2025: आरएसएसबी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया, जानें कब-कौन सी परीक्षा
RSSB Exam 2025: नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई
अगर कोई नकल करते पकड़ा गया तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। अगर कोई सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से परीक्षा से संबंधित झूठी अफवाह फैलाता है या गड़बड़ी पैदा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। ऐसे परीक्षार्थी को भविष्य में परीक्षा में बैठने से भी रोका जा सकता है। बोर्ड सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में दी गई सूचनाओं पर भी नजर रखेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम