Trusted Source Image

HP DElEd CET 2025 Result: एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट hpbose.org पर जारी, काउंसलिंग शेड्यूल, सीट आवंटन

Saurabh Pandey | July 15, 2025 | 06:30 PM IST | 1 min read

बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 15,609 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 14,352 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 3,203 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं कुल 1,257 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
बोर्ड 2025-27 सत्र के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड 2025-27 सत्र के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के लिए डीएलएड सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एचपी डीएलएड सीईटी परीक्षा 29 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश के 87 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

HP DElEd CET 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर D.El.Ed CET 2025 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।

HP DElEd CET 2025 Result: परीक्षा के आंकड़े

बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 15,609 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 14,352 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 3,203 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं कुल 1,257 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

खेल कोटा छात्रों के सर्टिफिकेट का सत्यापन

बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि डी.एल.एड. सीईटी-2025 उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल प्रमाणपत्र सत्यापन काउंसलिंग 21 और 22 जुलाई 2025 को होगी। यह धर्मशाला स्थित एचपीबीओएसई मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबरों सहित एक अलग सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Also read DU UG Admission 2025: डीयू में दाखिले के लिए 3.05 लाख से अधिक आवेदन, आंकड़े जारी, महिला आवेदक 53% से अधिक

HP DElEd CET 2025 Result: काउंसलिंग शेड्यूल

बोर्ड 2025-2027 सत्र के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी करेगा। अंतिम मेरिट सूची और काउंसलिंग संबंधी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर प्रकाशित किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications